लगभग 12 घण्टे से हो रही बारिश से धान की फसल को लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे है।

बिल्थरारोड : एक सप्ताह से पड़ रही भारी उमस और गर्मी के बाद मानसून के दस्तक देने के साथ मंगलवार के भोर लगभग 3 बजे से रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। किसानों को अब धान की फसल हो जाने के आसार दिखने लगे है। किसानों का कहना है कि सूखा के चलते छिटकर बोए गए धान की फसल सुख चुकी है । किंतु जो भी रोपाई की गई धान की फसल बची है अगर इसी तरह से बारिश सप्ताह में होती रहे तो धान की फसल की अच्छी पैदावार हो जायेगी। पूर्व में लगातार बारिश होने के बाद लगभग एक सप्ताह से बारिश नही होने से किसानों में एक बार पुनः सूखा पड़ने का भय सताने लगा था। किन्तु मंगलवार के भोर लगभग 3 बजे बजे से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। किसानों के धान की फसल अच्छी है। लगभग एक सप्ताह से बारिस न होने से किसानों द्वारा धान की रोपाई के बाद बारिश न होने से महंगे दाम पर डीजल खरीदकर ट्यूबेलो के माध्यम से पानी चलाकर किसी तरह धान को संजीवनी दे रहे थे। मानसून के पुनः दश्तक देने से किसानों के चेहरे खिल उठे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *