सोनाडीह मेले की तैयारी व्यवस्था का एसडीएम, सीओ ने जायजा लिया !

बिल्थरारोड। पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त शक्ति पीठो में से एक सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के रामनवमी से शुरू होने वाले ऐतिहासिक सोनाडीह मेले की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव ,सीओ रसड़ा व प्रभारी निरीक्षक उभांव ने मेला व्यापारियों व कमेटी के साथ बैठक किया। मेले में मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए जादू शो, सर्कस, झूला, ड्रैगन, मैजिक शो, म्यूजियम, ब्रेक डांस, चरखी, मौत का कुआं आदि मेले की रौनक होंगे। जो लगभग लग कर तैयार हो चुका है।मेले में आये झूला मालिक मंजूर अली ने बताया कि इस साल भव्य मेला का आयोजन किया गया है। साथ ही मेले में मेलार्थियों के लिए कास्मेटिक व छोले, फुल्की, जलेबी सहित अन्य लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाने के लिए दुकानें सज गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *