चूहों के आतंक से परेशान व्यापारी ने कूलर के लिए बनवाया लोहे का कवर, इलाके में बना चर्चा का विषय !

बिल्थरारोड (बलिया)। नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर एक अजीब लेकिन सच्ची घटना सामने आई है। यहां चंदन किराना स्टोर के मालिक को चूहों की इतनी परेशानी झेलनी पड़ी कि उन्होंने अपने नए कूलर के लिए खास तौर पर लोहे का कवर बनवाया।

व्यापारी चंदन ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक नया कूलर खरीदा था, लेकिन उसी दिन से चूहों ने उसे कुतरना शुरू कर दिया। लगातार नुकसान और कूलर की वायरिंग व बॉडी पर चूहों के हमले से तंग आकर उन्होंने एक नया तरीका अपनाया – कूलर को लोहे के मजबूत कवच से ढक दिया।

अब उनका यह ‘लोहे वाला कूलर’ आसपास के दुकानदारों और राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे देखकर हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं, लेकिन व्यापारी का कहना है कि “चूहों से बचाव के लिए यह मजबूरी बन गई थी।”

यह मामला शहर में बढ़ते चूहों के आतंक पर भी सवाल खड़े करता है, जिससे आए दिन दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *