न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन

बिल्थरारोड /नगर में स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, फजील अहमद, जनार्दन सिंह यादव के विशेष आतिथ्य में हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए फजील अहमद ने कहा कि हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं। हमें इससे घबराना नहीं चाहिए। असलम वारसी ने कबड्डी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आगे जिला स्तर पर खेलने के लिए आमंत्रित किया। जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव ने कहा कि खेल से जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दूबे ने कहा कि खेल खिलाड़ी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। अतः जीवन में शिक्षा के साथ साथ इस तरह के खेल कार्यक्रमों का भी महत्व है। प्रतियोगिता में 232 छात्र तथा 198 छात्राओं सहित कुल 430 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने विजेता तथा उप विजेता टीम को ट्राफी तथा सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सहयोग करने वाले निर्णायकों एवं टीम प्रभारियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कक्षा 12 एवं जूनियर वर्ग में कक्षा 9 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर सीनियर वर्ग में कक्षा 11 तथा जूनियर वर्ग में कक्षा 8 के छात्र रहे।
कार्यक्रम में खो-खो, कबड्डी, वालीबाल, दौड़, साइकिल दौड़ जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम प्रसाद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त शिक्षकों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सतीश दूबे तथा संचालन जीशान सर एवं आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के अमर प्रताप सिंह, सत्येन्द्र मौर्य, दीपक पण्डित, अदनान, जयेंद्र पाण्डेय, बब्लू, सूजीत गुप्ता, विशाल गुप्ता, राकेश जायसवाल, राजीव गुप्ता, रवि चौबे, अगम कुमार सावन, कमलेश शर्मा, रूमिता शर्मा, संध्या सिंह, नेहा, प्रगति, रौनक परवीन, आंचल, सुष्मिता, सृजन, आशिया एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *