गांव में भी विकास की चमक चारों तरफ  चर्चा

बलिया: गांव में भी विकास की चमक, शहर से कम नहीं है। सीयर ब्लॉक का ससना बहादुरपुर गांव इन दिनों चर्चा में है। प्रधान बलदेव यादव और प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव उर्फ बाउल के देखरेख में ग्राम पंचायत ससना बहादुरपुर का चतुर्दिक विकास एक नजीर सा बन गया है। जो विकास के मानक पर चमकने लगा है। यहां के पंचायत भवन में “आई लव ससना बहादुरपुर” का सेल्फी कॉर्नर भी युवाओं को लुभाने लगा है। 94 ग्राम पंचायत में इकलौता गांव ससना में विशाल सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। जिससे गांव के पंचायत भवन का नजारा ही बदल गया है। यहां इसे देखने और फोटो खींचने के लिए युवा पहुंच रहे है और शाम होते ही बच्चों की भीड़ लग जा रही है। हालांकि इसके आसपास के बैकग्राउंड, ग्रिनिंग और गार्डेनिग का कार्य पूर्ण होना बाकी है।

गांव में भी विकास की चमक चमक और चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *