सीएचसी सीयर के एक डॉक्टर द्वारा सामान्य मरीज को टीबी की दवा देने पर स्थिति बिगड़ी, पीड़ित मरीज ने मुख्यमंत्री से डॉक्टर पर करवाई करने का मांग किया



बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में डॉक्टर के द्वारा लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सीएचसी के एक डॉक्टर ने एक सामान्य मरीज को टीबी की बीमारी का इलाज़ चला दिया। जिसके चलते अच्छेलाल चौहान 48 वर्ष गलत इलाज इलाज़ की मार झेल रहे हैं। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी समेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।मामला बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के सिधौली गांव का है। अच्छेलाल चौहान अपनी तबीतय खराब होने पर सीएचसी सीयर में उपचार के लिए गए। 10 मई को सीएचसी में डॉ. तनवीर ने अच्छेलाल का इलाज़ किया। उन्होंने नॉर्मल बुखार होने की बात कही और कुछ दवाई लिख दिए। अच्छेलाल चौहान बताते हैं कि डॉ. तनवीर ने एक्स-रे जांच भी कराया था। लेकिन जांच की रिपोर्ट सामान्य थी। अच्छेलाल चौहान के मुताबिक डॉ. तनवीर की दवाई पर उनकी तबीयत ठीक हो गई। लेकिन जुलाई के महीने में एक बार फिर तबीयत बिगड़ने लगी। वो दोबारा सीएचसी में दिखाने गए। लेकिन इस बार डॉ. तनवीर नहीं मिले। उनका ट्रांसफर किसी अन्य सीएचसी में कर दिया गया था। उनकी जगह बैठे डॉ. लालचंद शर्मा बैठे मिले ।19 जुलाई को डॉ. लालचंद शर्मा ने अच्छेलाल चौहान की जांच कराई और टीबी रोग होने की बात कही। जिसके बाद डॉ. लालचंद के परामर्श पर टीबी की दवाई शुरू कर दी गई। अच्छेलाल चौहान का कहना है कि टीबी की दवाई शुरू होते ही बीमारी बिगड़ने लगी। स्वास्थ्य हर दिन ख़राब होता गया। लोगों ने स्थिति देखा तो दूसरे डॉक्टर से इलाज़ कराने की सलाह दी। जिसके बाद 28 जुलाई को मैं मऊ ज़िला अस्पताल में चला गया। ज़िला अस्पताल में एक बार फिर एक्स-रे कराया गया रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर ने कहा कि मुझे टीबी नहीं है। बल्कि सामान्य कमजोरी है। टीबी की दवाई तत्काल प्रभाव से बंद की गई।अच्छेलाल चौहान ने बताया कि मऊ ज़िला अस्पताल में जो दवाई दिए गए उन्हें खाना शुरू किया कुछ ही दिन में तबीयत ठीक हो गया।” अच्छेलाल चौहान ने कहा कि डॉ. तनवीर ने एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर सामान्य दवाई चलाया गया। किन्तु उनका स्थानांतरण हो गया । इसके बाद सीएचसी सीयर के डॉ. लालचंद शर्मा ने कमजोरी के रोगी को टीबी की दवाई चला दी और स्थिति बिगड़ गई। अच्छेलाल चौहान ने सीएमओ को इस बारे में शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखकर शिकायत की है। साथ ही न्याय की गुहार भी लगाई है। अच्छेलाल चौहान ने मांग की है कि इस मामले में कार्रवाई की मांग किया है । जिससे इसके बाद डॉक्टर द्वारा किसी रोगी के जीवन से खिलवाड़ ना हो।
