सोशल आडिट टीम द्वारा गांवो के विकास कार्यो का आडिट के दौरान सचिव अनुपस्थित मिली

बिल्थरारोड। सीयर ब्लाक के भिटौरा, भुजैनी सहित कई गांवों में सोशल आडिट करने पहुँची टीम को मनरेगा समेत अन्य पत्रावलियों का बारीकी से जांच किया। इस दौरान कही सचिव अनुपस्थित मिले तो कही आडिट टीम के कर्मचारी ही अनुपस्थित पाए गए। भिटौरा ग्रामसभा की सचिव शैडो वर्मा अनुपस्थित होने के कारण ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक ने ग्राम सभा मे कराये गए कार्यो के बारे में बताया। मौके पर सभी कार्य सही पाये गए। जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम सभा भिटौरा ग्राम पंचायत भवन पर बलिया से सोशल आडिट करने के लिए बीआरपी दिनानाथ पांडेय अपने टीम के साथ पहुँचे। जहाँ पर ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा व अन्य कार्य योजना सम्बंधित फाइलों को शोसल आडिट टीम को दिखाया गया। बीआर पी दिनानाथ पांडेय ने बताया कि हमारे साथ आडीट टीम में शमशेर बहादुर सिंह, शैलेन्द्र कुमार, सकलदेव, शारदा देवी है। ग्राम सभा भिटौरा में आडिट के दौरान नायब तहसीलदार दीपक सिंह, ग्राम प्रधान वीरबहादुर यादव, रोजगार सेवक रम्भा देवी, धुरेन्दर यादव, अच्छेलाल यादव, पंचायत मित्र अच्छे कुमार यादव मौजूद रहे। वही ग्राम सभा भुजैनी में आडिट टीम में पूनम तिवारी, विकाऊ राजभर, नन्दनी सिंह,सनोज कुमार ,रेनू लता शामिल रही। जिसमे सनोज कुमार मौके पर अनुपस्थित पाए गए। आडिट के दौरान ग्राम प्रधान सोनू कुमार हरेन्द्र कुमार सिंह, निर्भय नारायण सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *