उभांव थाना के नए प्रभारी से लोगो मे जगी न्याय की उम्मीद, बिचौलियों से मिल सकती है मुक्ति

बिल्थरारोड। बिचौलियों की भेंट चढ़ चुके उभांव थाना का नया थाना प्रभारी संजय शुक्ला के बनने पर लोगो मे न्याय की उम्मीद जगी है। लोगो का मानना है कि पूर्व में उभांव थाने में सिर्फ बिचौलियों का ही चलता था। उभांव थाना बिचौलियों का रैन बसेरा बन गया था। जिसके चलते गरीब फरियादियों को न्याय नही मिल पाता था। क्रास एफआरआई करने में इंस्पेक्टर साहब को महारथ हासिल था। जो बिचौलिया कहते थे वही होता था। आर्थिक शोषण का जरिया बन गया था। अभी दो दिन पूर्व में हुए पीस कमेटी की बैठक में उभांव इंस्पेक्टर ने हिटलर शाही फरमान सुनते हुए दुर्गापूजा समिति के लोगो से कहा कि पुरानी परम्परा को भूल जाइए। जो मैं कहूँगा वही होगा। जिससे दुर्गापूजा समिति के लोगो के आस्था को काफी ठेस पहुँचा था। अब उभांव थाना के नए प्रभारी संजय शुक्ला के बनने पर लोगो मे न्याय की उम्मीद जगी है कि बिचौलिओ से मुक्ति मिलेगा। देखना यह है कि नए थाना प्रभारी लोगो के उम्मीद पर खरा उतरते है या नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *