विसर्जन सकुशल संपन्न, उभांव थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को दी बधाई !

शांतिपूर्ण दशहरा आयोजन पर जताया संतोष, चौकी प्रभारी मुकेश कुमार की की प्रशंसा



बिल्थरारोड /उभांव (बलिया)
दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के बाद रविवार को क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम शांति और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ। विसर्जन के सफल समापन के बाद इंस्पेक्टर  संजय शुक्ला ने थाने परिसर में सभी पुलिसकर्मियों की बैठक बुलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे पर्व के दौरान क्षेत्र में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जो पुलिस टीम की मुस्तैदी और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा

“आप सबकी सतर्कता और सेवा भावना के कारण ही दुर्गा पूजा और विसर्जन का कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। यह पूरी टीम की सामूहिक सफलता है।”



थानाध्यक्ष ने इस मौके पर सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार की विशेष सराहना की और कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी, जिससे आयोजन निर्बाध रूप से सम्पन्न हो सका।

टीम की मेहनत और सहयोग की सराहना करते हुए थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने सभी पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगे भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा के भाव से कार्य करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *