सीएचसी सीयर की डॉ. पूजा सिंह के खिलाफ नगर पंचायत के सभासदों ने खोला मोर्चा

बिल्थरारोड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  सीयर की डॉ. पूजा सिंह पर गरीब मरीजों से अवैध वसूली के गंभीर आरोपों को लेकर बेल्थरारोड नगर पंचायत के सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में हुई एक आपात बैठक में सभी 13 सभासदों ने सर्वसम्मति से चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं होती है, तो  सभी नगर जनप्रतिनिधि सीएचसी सीयर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। सभासद सद्दाम के मुताबिक बीते 23 जून को सीएचसी सीयर में एक महिला मरीज से मृत भ्रूण के गर्भपात के लिए  मरीज ने किसी तरह ₹3500 यूपीआई (UPI) से दिए थे। सभासद ने इस मामले की शिकायत सीएमओ, एसडीएम तक किया है।सभासद ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी डॉ. पूजा सिंह और उनके लोग होगे। प्रशासन ने सभासदों के पत्रों को अग्रिम कार्यवाही के लिए सीएमओ बलिया और सीओ रसड़ा को भेज दिया है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है। बैठक में दानिश आफताब (सभासद प्रतिनिधि), मिथिलेश कुमार, निलेश मद्देशिया, सतीश गुप्ता, मो. सद्दाम, राम मनोहर गांधी, सज्जन सिंह आर्या (सभासद प्रतिनिधि), रमेश मददेशिया (प्रतिनिधि), नय्यर अहमद, असलम गुड्डू (प्रतिनिधि), परवेज हमजा, दिनेश गुप्ता (सभासद एवं चेयरमैन प्रतिनिधि) और सुधीर कुमार मौर्या  व उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *