बेल्थरा रोड के रामलीला मैदान के समीप स्थित श्री दुर्गा मंदिर का 29वां वार्षिकोत्सव धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्री दुर्गा मंदिर मानस मंडल द्वारा शुक्रवार को पूर्णाहुति व हवन पूजन के बाद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान चले रात्रि जागरण में लोगों ने देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया।

बेल्थरारोड के रामलीला मैदान के समीप स्थित दुर्गा मंदिर का 29वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। दुर्गा मंदिर मानस मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को अखंड श्री राम चरित मानस पाठ से शुरू हुआ। शुक्रवार की शाम श्री राम चरित मानस की पूर्णाहुति हवन पूजन कर किया गया।हवन पूजन के पश्चात मंदिर के पुजारी निकेत तिवारी उर्फ नंदू बाबा द्वारा कन्या कुमारी पूजन सम्पन्न कराया गया। कन्या कुमारी पूजन में नगर की सैकड़ों कुमारी कन्याएं शामिल रही। इसके तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रात्रि जागरण कार्यक्रम में गायक कलाकारों द्वारा मां दुर्गा के गीत प्रस्तुत किया गया। भक्ति संगीत के इस कार्यक्रम का श्रद्धालु देर रात तक आनंद में डूबे रहे। इस दौरान उनके द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय जायसवाल बब्लू, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, प्रशांत कुमार मंटू, पंकज मद्देशिया, राजेश वर्मा, कृष्ण कुमार मिश्रा, भुआल शर्मा, नंदू हेमकर, कृष्णा जायसवाल, प्रवीण जायसवाल सहित नगर के गणमान्य लोगों का भरपूर सहयोग रहा। पप्पू पांडेय व बिट्टू बाबा की हरिकीर्तन मंडली के भक्ति संगीत से माहौल भक्तिमय नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *