शिक्षक ने मतदान के लिए किया अपील

अध्यापक ने की अपील पहले मतदान फिर जलपान।
देवरिया– लार ब्लॉक के ग्राम तकिया धरहरा निवासी सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह ने पोस्ट मतदान किया सलेमपुर विधानसभा के रहने वाले आलोक कुमार पिछले साल से देवरिया के बैतालपुर में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि चुनाव के इस महापर्व पर हमारे सभी सहयोगियों संग शत प्रतिशत मतदान किया। मतदान हमारा अधिकार है। इसका प्रयोग जरूर किया जाना चाहिए। हमारा मत हमारा भविष्य तय करता है। देश के विकास में हमारा वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी लोगो से उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की और पहले मतदान फिर जलपान का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *