उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह गांव में मारपीट ! पुलिस को दिया तहरीर

उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह गांव में शुक्रवार की देर शाम एक मारपीट की बावत पूछताछ करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया जब उस पर दूसरे पक्ष द्वारा धारदार हथियार से उसपर हमला कर घायल कर दिया गया। शनिवार को पुलिस द्वारा सीएचसी सीयर में उसका मेडिकल मुआयना कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्दाडीह गांव के राजभर बस्ती निवासी भिक्खु राजभर व उसका पुत्र शराब के नशे में शुक्रवार को गांव के ही एक युवक से सड़क पर मारपीट किये थे। इसी बात को लेकर एक ग्रामीण नन्दकिशोर राजभर उनके घर पहुंच कर भिक्खु राजभर, उसकी पत्नी व उसके दोनों पुत्र से पूछताछ करने पहुंचा। आरोप है कि उसकी पूछताछ से भिक्खु राजभर व उसके परिजन आग बबूला हो गए और नन्दकिशोर राजभर पर धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया । इसकी सूचना मिलते ही नन्दकिशोर के बच्चे और पत्नी भी वहां पहुंच गए जहां उनकी भी पिटाई कर दी गई। घायल के परिजनों द्वारा आनन फानन में 112 नम्बर पुलिस और उभांव थाना पर इसकी सूचना दी गई। उधर घायल नन्दकिशोर को उसके परिजनों द्वारा सीएचसी सीयर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक द्वारा पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी है।
शनिवार की अपराह्न उभांव पुलिस ने घायल नंद किशोर का सीएचसी सीयर पर मेडिकल मुआयना करा कर आगे की कार्यवाही कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *