शारदानंद अंचल पॉलिटेक्निक कालेज मउरहा में छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया

बिल्थरारोड। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्ति के तत्वावधान में शारदानन्द अंचल पालीटेक्निक कालेज मउरहा के छात्र को रविवार को टैबलेट वितरित किया गया।  टैबलेट मिलने पर छात्रों के चेहरे खिल उठे। वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि आधुनिक शिक्षा बिना टैबलेट और अन्य तकनीकी संसाधनों के बगैर सम्भव नही है। छात्रों को इसका सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करना चाहिए। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल ने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों को उच्चशिक्षा के लिए  टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर टेबलेट वितरण समारोह में प्रधानाचार्य अरुण कुमार, केके गुप्ता, अश्वनी कुमार, अखिलेश यादव, सपा नेता राजन कनौजिया, मोहम्मद रब्बानी, प्रधान अक्षय गुप्ता, घूरा यादव , हरेराम यादव, कृष्णा यादव, अमरनाथ, रामप्रीत आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *