बलिया में 10 उप निरीक्षकों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए जनपद में तैनात 10 उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश से अवगत कराते हुए तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, चौकी प्रभारी हनुमानगंज ओमवीर सिंह को चौकी प्रभारी पुरास बनाया गया है। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव को थाना गड़वार भेजा गया है। वहीं थाना नगरा से उप निरीक्षक उमाशंकर को प्रभारी जन सूचना सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में थाना गड़वार से उप निरीक्षक गंगा प्रसाद को थाना हल्दी, थाना खेजुरी से उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार विश्वास को थाना नगरा, तथा चौकी प्रभारी पुरास आदर्श श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी हनुमानगंज स्थानांतरित किया गया है।
थाना चितबड़ागांव से उप निरीक्षक शकील अहमद को थाना उभांव, थाना हल्दी से उप निरीक्षक धर्मवीर यादव को थाना भीमपुरा, थाना फेफना से उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक को थाना चितबड़ागांव और प्रभारी जन सूचना सेल सूर्य प्रकाश दूबे को थाना गड़वार भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित उप निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें और नई तैनाती स्थल पर समय से कार्यभार ग्रहण करें।
