नहर विभाग और सम्बंधित ठीकेदार की लापरवाही के चलते जान जोखिम में डालकर पोल के सहारे नहर पार करते स्कूली बच्चे

बिल्थरारोड। क्षेत्र के विशुनपुरा चट्टी पर नहर पर पुल निर्माण करने के नाम पर सम्बंधित ठीकेदार द्वारा पुराने जर्जर पुल को तोड़कर छोड़ दिये जाने से लोगो को जान जोखिम में डालकर एक पोल के माध्यम से सड़क पार करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि विशुनपुरा चट्टी पर नगरा के तरफ जाने वाली सड़क को जोड़ने वाला नहर पर बना पुल जो जर्जर हो गया था। लगभग एक माह पूर्व में सम्बंधित ठीकेदार द्वारा बनाने के नाम पर पुल को तोड़कर छोड़ दिया गया है। सिंचाई विभाग और ठीकेदार की लापरवाही के चलते पुल का निर्माण अधर में पड़ गया है। कोई बनने का आसार नही दिख रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोग एक बिजली के पोल को रखकर मोटरसाइकिल से और पैदल आवागमन करते है। इससे कई स्कूल जुड़े होने के कारण स्कूली बच्चे भी साइकिल लेकर पैदल ही जान जोखिम में डालकर नहर पार करते है। कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। क्षेत्र वासियों ने जनहित में जिलाधिकारी से समाचार पत्र के माध्यम से इस पुल को शीघ्र बनवाने का मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *