आर.एम. ने कराई रोडवेज कर्मियों की जांच
नशा में कोई मिला तो होगी कार्यवाही- एआरएम
बिल्थरारोड / उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बेल्थरा रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आर.वी. विश्वकर्मा द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से चालकों तथा परिचालको की शराब पीने की जांच क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी तथा सेवा प्रबंधक रविन्द्र सिंह के निर्देशन में बुधवार को किया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विश्वकर्मा ने बताया कि किसी भी सरकारी बस की रवानगी से पूर्व डिपो स्तर पर चालकों व परिचालकों के शराब पीने की जांच की जाएगी, यदि वह शराब के नशे में धुत मिले तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया लागू होने के बाद पूरे डिपो में हड़कंप सा मच गया था।
इससे पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक चौधरी ने बेल्थरा रोड डिपो के वर्कशॉप निरीक्षण के दौरान चालक/परिचालक पटल, डीजल पटल, बैग वाइज पटल, डीवीआर पटल एवं पूछताछ केंद्र का विधिवत निरीक्षण किया। डिपो के अभिलेखीय कार्यालयों का विधिवत निरीक्षण के दौरान साफ सफाई पर कड़ी चेतावनी भी दी।

