जीएमएएम इन्टर कालेज के खेल मैदान होने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

बिल्थरारोड। नगर के जीएमएएम इंटर कालेज के खेल मैदान में आगामी 8 से 12 फरवरी तक होने वाले शुजायत हुसैन मेमोरियल आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए खेल मैदान को तैयार करने का कार्य अंतिम दौर में है। फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़ आदि शामिल हैं। टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गढ्ढो में मिट्टी भरकर रोलर चलाकर खेल मैदान को सुदृढ किया जा रहा है । टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए जीएमएएम इंटर कॉलेज का खेल मैदान लगभग तैयार हो चुका है। फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन को लेकर जीएमएएम इंटर कॉलेज में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रधानाचार्य मो. मोबिन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न कारणों से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका था। लोगों की बेहद मांग व पुरानी परम्परा को जीवित रखने के लिए आगामी 8 फरवरी से 12 फरवरी तक एक भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *