प्रयागराज: कैंट थाना में इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा संग पुलिसकर्मियों ने मनाया होली

प्रयागराज में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद शनिवार को जिले के कैंट थाने में इन्स्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा ने पुलिसकर्मियों संग होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान परिवार से दूर और पुलिस परिवार के साथियों के बीच पुलिसकर्मी (policemen)  होली मनाते नजर आए। साथ ही डीजे की धुन पर जमकर डांस हुआ, और थानों में होली मनाई गई।
देश भर में होली का त्यौहार शुक्रवार को मनाया गया है लेकिन पुलिसकर्मी हर त्यौहार को आम जनों की सुरक्षा के मद्देनजर दूसरे दिन मनाते हैं शुक्रवार को पहले तो पुलिस कर्मियों ने आम जनों की होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया तो वहीं शनिवार को परिवार से दूर रहकर पुलिसकर्मियों ने अपने पुलिस महकमे के साथियों के साथ होली का त्यौहार मनाया इस दौरान थाने में हर कोई डीजे की धुन पर रंग में सराबोर होकर डांस करता नजर आया।
शुक्रवार को जनपद में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद शनिवार को जिले भर में पुलिसकर्मियों ने होली का त्यौहार मनाया। सुबह से ही थानों में डीजे पर गाने बजने लगे ढोल नगाड़े की धुन पर पुलिसकर्मी नाचे एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पुलिसकर्मी होली का त्यौहार मनाते नजर आए।
इस दौरान एसएचओ हो सिपाही हो या दरोगा सब होली के रंग में रंगे नजर आए।

निलेश दीपू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *