विवाहिता को छत से फेंके जाने के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा पंजीकृत !

बिल्थरारोड। दहेजलोभियों द्वारा एक विवाहिता को छत से फेंक कर जान से मार देने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दहेज प्रतिबंध अधिनियम के तहत पति ओम प्रकाश यादव, सास लीलावती, ननद पूजा, देवर सुनील व चंद्रभान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में विवाहिता के पिता हीरालाल यादव ने उल्लेख किया कि तीन वर्ष पूर्व हिंदू रीति- रिवाज से अपनी पुत्री रंजना का विवाह महमूद चक निवासी ओमप्रकाश से किया था। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया, लेकिन शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। गत 15 दिसंबर को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए पुत्री को छत से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज सीएचसी पर कराया गया। एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *