मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू बनकर एक युवती को भगाने के मामले में उभांव पुलिस ने युवक और युवती को सकुशल बरामद कर लिया

बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू बनकर एक युवती को भगाने के मामले में उभांव पुलिस ने युवक और युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। तथा इस मामले में उभांव पुलिस ने  आरोपी युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर युवक को जेल भेज भेजा जा रहा है। युवती को परिजनों के साथ घर भेज दिया। उभांव थाने में पीड़ित युवती द्वारा दी गयी तहरीर में आरोप है कि इस्टाग्राम पर उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव निवासी गुफरान पुत्र  इलियास ने हिन्दू बनकर युवक ने सम्बंध बनाया और 2 मार्च को मुझे भगा ले गया और सलेमपुर में एक मंदिर में शादी किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन करने व निकाह करने का दबाव बनाने लगा। मेरा वीडियो बनाने के बाद मेरा 10 हजार रुपया भी छीन लिया। इसमे इसके चाचा व एक अन्य युवक भी सहयोग किया।शादी करने के बाद मुझे पता चला कि युवक मुस्लिम है। पीड़िता द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस को दी गयी तहरीर मुहम्मद गुफरान पुत्र मुहम्मद इलियास, अशरफ पुत्र याकूब और मुहम्मद कैफ पुत्र सलीम शाह निवासी जमुआव के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *