डॉ भीमराव अंबेडकर मेला के अंतिम दिन उपजिलाधिकारी सीमा पाण्डेय ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया


बिल्थरारोडल्थरारोड। सीयर ब्लॉक परिसर में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर चल रहे तीन दिवसीय आंबेडकर मेला मंगलवार को सम्पन्न हो गया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ अम्बेडकर को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि समाज के उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने संविधान का निर्माण कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करने का सराहनीय कार्य किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री का आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना सहित पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। साथ ही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं को उपजिलाधिकारी सीमा पाण्डेय के द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। मेले के दूसरे दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर केक काट उनके दीर्घायु की कामना करने के साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए। तीन दिवसीय मेले के सकुशल सम्पन्न होने पर पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मधुछंदा सिंह, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, अमरजीत सिंह, कैप्टन गुलाबचंद मौर्य, अरविंद गौतम, सुजीत दास, डॉ दयानंद वर्मा, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
