बुद्ध पूर्णिमा पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे संग नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने किया पौधारोपण


बिल्थरारोड। बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सोमवार को आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड के चन्द्रशेखर पार्क मे जिला सहकारी बैंक बलिया के चेयरमैन विनोदशंकर दूबे ने नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अवसर पर विनोद शंकर दुबे ने पौधे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे हमे प्राण वायु देते है। जिससे हम स्वस्थ रहते है। उन्होंने कहा कि आज बुद्ध पूर्णिमा है। भगवान बुद्ध का संदेश हमे प्रेम, सत्य ,अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा के लिए हमे प्रेरित करता है। वही नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए गए मार्ग और सन्देश का अनुसरण करके ही आगे बढ़ पायेंगे। इस मौके पर आलोक गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, सभासद पिक्की वर्मा आदि मौजूद रहे।
