ठाकुर जी मन्दिर के कमरे में अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ कब्जा हटाने के लिए मन्दिर के महंत रामजीदास ने एसडीएम को दिया पत्रक

बिल्थरारोड। नगर के वार्ड नम्बर 5 बिचला पोखरा के समीप स्थित प्राचीन ठाकुर जी मन्दिर के कमरे में दुकान खोलने वाले दो दुकानदारो द्वारा जबरजस्ती कब्जा नही छोड़ने पर ठाकुर जी मन्दिर के महंत रामजी दास ने सोमवार को उपजिलाधिकारी एआर फारुखी को शिकायती पत्र देंकर उक्त दुकानदार की दुकान को खाली कराने का आग्रह किया है। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप मन्दिर को जाने के लिए सार्वजनिक रास्ता का निर्माण कराया जा सके। ठाकुर जी मन्दिर के महंत रामजी दास ने उपजिलाधिकारी दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि मोहन पुत्र स्व0 स्वामीनाथ और कन्हैया प्रधान पुत्र छोटेलाल माली निवासी बासपार बहोरवा द्वारा मन्दिर की दुकान खाली नही किया जा रहा है। और उल्टे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मात्र 250 रुपये ही किराया दिया जाता है। मन्दिर का और रास्ता बन गया है। बीच मे इन दुकानो को तोड़कर रास्ते में मिलाना है। किन्तु मोहन और कन्हैया माली द्वारा जबरजस्ती मन्दिर के कमरे में दुकान खोलकर कब्जा किया गया है। मन्दिर के महंत ने उपजिलाधिकारी एआर फारुखी से इसकी जांच कर मोहन और कन्हैया माली प्रधान के खिलाफ कारवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग किया गया है। जिससे मन्दिर का सार्वजनिक रास्ता बनवाया जा सके। शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने इंस्पेक्टर उभांव राजीव कुमार मिश्र को इसकी जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया है।
