नगर के जायसवाल धर्मशाला में पत्रकारों ने खेली फूली की होली

बिल्थरारोड । आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के रामलीला मैदान के समीप स्थित जायसवाल धर्मशाला में सोमवार को पत्रकारों द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा फूलों की होली खेली गई।  होली मिलन समारोह के मुख्य वक्ता पीटीआई संवाददाता अनूप कुमार हेमकर ने आज के दौर में पत्रकार के समक्ष चुनौतियों की चर्चा की। उन्होंने पीत पत्रकारिता से बचने व प्रेस परिषद के नियम का पालन करने का आह्वान किया।  व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल मंटू व समाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार पप्पू ने बेल्थरारोड की गंगा जमुनी तहजीब की प्रशंसा करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी।जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान ने पत्रकारों को कलम की शक्ति की याद दिलाई। उन्होंने बेल्थरारोड  जिला बनाओं संघर्ष समिति के सौजन्य से पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र भी भेंट कर पत्रकारो का उत्साह बढ़ाया।इस होली मिलन समारोह में पत्रकार शिवकुमार हेमकर, बागीश पाण्डेय, अशोक जायसवाल, अरविंद यादव,  जीशान अहमद, धनश्याम शर्मा, धनश्याम गुप्त, नवीन मिश्रा, अनमोल यादव, राममिलन यादव, मोहम्मद सुफियाना अहमद, मुन्ना राम, शिवशंकर मौर्य,मदनमुरारी जायसवाल , रणजीत सिंह, शब्बीर अहमद, अभय मिश्र, डाक्टर अशोक चौहान, पुनीत गुप्ता, डाक्टर प्रेम भूषण पाण्डेय, सुनिल यादव,सुधी कुमार ठाकुर संजिव उर्फ उमेश बाबा के साथ ही साथ महिला पत्रकार प्रीति चौहान,निशा सिंह,कंचन सिंह के साथ ही साथ सैकड़ों कि संख्या में समाजसेवी से लेकर गणमान्य लोग मौजूद रहे।होली मिलन समारोह में लोकगीत  कलाकार साहब लाल यादव, पप्पू पाण्डेय ने होली   गीत प्रस्तुत कर पत्रकार होली मिलन  कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *