अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका पण्डित गौरी गौरांगी ने नवरात्र के अवसर पर 5100 गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित किया



बिल्थरारोड। नवरात्रि के अवसर पर माँ आदिशक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका पण्डित गौरी गौरांगी जी द्वारा अपने पैतृक ग्राम कड़सर में चौपाल लगाकर क्षेत्र के गरीब, असहाय 5100 महिलाओं को साड़ी का वितरण किया। साथ उन्हें मिष्ठान खिलाकर जलपान कराया। इस अवसर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पण्डित गौरी गौरांगी ने कहा कि गरीब, असहाय लोगो की मदद व सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। कहा कि माँ आदिशक्ति सेवा ट्रस्ट के माध्यम से उनके जीवन का लक्ष्य है कि गरीब, असहाय की मदद करना और गरीब परिवार के लड़कियों को शिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि माँ, बाप के साथ साथ गरीब, असहाय लोगो की सेवा, मदद करनी चाहिए। साड़ी पाकर गरीब ,असहाय महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर पूर्व प्रधान अमरेश यादव ,रविकांत पांडेय बंटी बाबा ,अशोक यादव,अवधेश कुमार यादव ,सोनू कुमार,गब्बर सिंह,पूर्व प्रधान मोतीचंद वर्मा, शशि भूषण पांडेय,भेरुनाथ पाल,कोमल ,रामावतारवर्मा ,लक्ष्मण पांडेय,जयप्रकाश पांडेय ,संतोष कुमार पांडेय आदि सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
