शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के आसार पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने समर्थकों संग मिठाई खिला कर छोड़ा पताखा

दिनेश गुप्ता चेयरमैन बिल्थरारोड

बिल्थरारोड /नगर पंचायत बिल्थरा रोड के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने अपने समर्थकों संग नगर में घूम कर के एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पताखा छोड़ा उन्होंने कहा शुरुआती रुझान उत्तर प्रदेश में पुनः एक बार बुलडोजर बाबा की सरकार यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बन रही है उन्होंने कहा कि जनता ने योगी जी के कार्यों को देखते हुए सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें वोट किया है विशेष तौर पर उन्होंने नगर पंचायत की सम्मानित जनता का भी अभिवादन स्वीकार किया उन्होंने कहा कि शाम 5:00 बजे तक सब कुछ क्लियर हो जाएगा इस मौके पर दुर्गा प्रसाद मधु लाला, संजय मिन्टू, अमित जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, राम मनोहर गांधी, नवल मद्धेशिया, विनय वर्मा, मोनू गुप्ता, संदीप जायसवाल ,संतोष मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *