बिल्थरारोड! तो क्या इस बार साफ हो जाएगा अवैध अतिक्रमण


बिल्थरारोड। नगर के मधुबन मार्ग, रेलवे स्टेशन से चौधरी चरण सिंह तिराहा और सार्वजनिक नाला पर अतिक्रमणकारियों द्वारा स्थाई रूप अतिक्रमण करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीते 18 मई को कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के क्रम में अतिक्रमण हटाने के लिए बुधवार को अपराहन 1 बजे तहसील में उपजिलाधिकारी राजेश गुप्त के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने नगर व्यापार मंडल के लोगो से अतिक्रमण के सम्बंध में राय देने के लिए कहा। जिस पर नाला के बाद जो भी अतिक्रमण है उसको हटाने के लिए नगर के व्यापार मण्डल ने सहमति जताई। व्यापारी मण्डल के लोगो का कहना था कि नगर के सार्वजनिक नाले के बाद अतिक्रमण करने के कारण आमजन को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिसको हटाना अति आवश्यक है। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्त , अधीक्षण अभियंता लोकनिर्माण विभाग, प्रभारी निरीक्षक उभांव अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल, सभासद गुड्डू जायसवाल, पिक्की वर्मा, सतीश गुप्ता , उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त जायसवाल मंटू, सुनील कुमार टिंकू, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, आलोक गुप्ता, राममनोहर गांधी , विनोद जायसवाल, अमित आदि मौजूद रहे।
