न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों काे दी गयी विदाई:12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया

बिल्थरारोड। नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक अकेडमी के प्रांगण में रविवार को विद्यालय परिवार द्वारा बारहवीं कक्षा के बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन किया। विदाई समारोह में 11वीं कक्षा के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की। प्रबंधक सतीश दुबे ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप यहां से जाकर और तरक्की करें, और स्कूल ही नहीं अपने माता-पिता के साथ जिला व क्षेत्र का भी नाम रोशन करने का काम करें। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 12वीं के छात्र पवन ने 11वीं कक्षा के छात्र/छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये क्षण उन्हें जीवन पर्यन्त याद रहेंगे। 10वीं की रागिनी, अनन्या, ईवा, वैष्णवी, रही, तानिया, सोनी, सिद्धिका, राधा, प्रियंका, गरिमा आदि ने जहाँ मनमोहन प्रोग्राम प्रस्तुत किये, वही 12वीं की प्रियांजली का रोचक डांस सभी को मोह लिया।
इस मौके पर प्रिंसिपल पूनम प्रसाद, मोनिका दुबे, आनन्द श्रीवास्तव, जी शान, दीपक कुमार, अदनान, विशाल कुमार, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, सत्येंद्र, कमलेश कुमार, आक्रामुल्लाह, तहसीन फातमा, नीता, प्रगति, आंचल आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *