मानवता की मिसाल: प्यासे बछड़े को पानी पिलाकर कांस्टेबल ने जीता लोगों का दिल

बिल्थरा रोड (बलिया):
शनिवार की शाम सीयर चौकी पर तैनात कांस्टेबल अंकित पांडे ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सबका दिल जीत लिया। गश्त के दौरान जब वे रेलवे स्टेशन स्थित मानस मंदिर के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक बछड़ा हैंडपंप के पास खड़ा होकर बार-बार रंभा रहा था, मानो प्यास से तड़प रहा हो।

यह दृश्य देखकर कांस्टेबल अंकित पांडे तुरंत आगे बढ़े और हैंडपंप चलाकर बछड़े को पानी पिलाया। बछड़ा भी जैसे राहत महसूस करते हुए शांत हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने इस दृश्य को देखकर पुलिसकर्मी की सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे ही छोटे-छोटे कार्य समाज में मानवीयता और संवेदना को जीवित रखते हैं।

इस नेक कदम से कांस्टेबल अंकित पांडे ने साबित किया कि वर्दी सिर्फ कानून का प्रतीक नहीं, बल्कि इंसानियत की पहचान भी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *