साधन सहकारी समिति बहुता चक उपाध्याय पर सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से डीएपी खाद का वितरण किया गया।

बिल्थरारोड।क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बहुता चक उपाध्याय पर सोमवार को समिति के सचिव बड़ेलाल द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से डीएपी खाद का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि साधन सहकारी समिति बहुता चक उपाध्याय पर डीएपी खाद आने की खबर मिलते ही सैकड़ों किसानों का हुजूम डीएपी खाद लेने के लिए उमड़ पड़ा। किसानों के भीड़ को देखते हुए सचिव ने लाइन बद्ध  करके आधार कार्ड नम्बर से  किसानों का  वितरण मशीन में अंगूठा लगवाकर बारी- बारी से सभी किसानों को शांतिपूर्ण ढंग से डीएपी खाद का वितरण कर दिया। सचिव बड़ेलाल ने बताया कि जितना डीएपी आया था वह किसानों को वितरित कर दिया गया है। पुनः आने पर बचे हुए किसानों को खाद का वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *