बिल्थरारोड /कायाकल्प टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर का जाँच

बिल्थरारोड /के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्रदत्त सुविधाओं का कायाकल्प योजना के तहत आकलन करने गुरुवार को पहुंची चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल की सुविधाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों व कर्मचारियों का इंटरव्यू भी लिया।
सीएचसी सीयर में गुरुवार को कायाकल्प योजना के तहत पहुंची चिकित्सकों की टीम ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व सुविधाओं को परखा। टीम के साथ आए डिविजनल कंसल्टेंट डॉ संजय प्रियदर्शी ने बताया कि हम एक चेकलिस्ट के तहत यह देखते हैं कि अस्पताल में क्या क्या चीजें उपलब्ध हैं तथा क्या क्या कमियां हैं। इसके तहत हमने सीएचसी सीयर में मरीजों की सुरक्षा व सुविधाओं को परखा।यह भी जानकारी दी कि इसका एक पार्ट इंटरव्यू भी होता है जिसका मकसद यह जानना होता है कि स्टाफ की ट्रेनिंग कैसी रही है तथा उसे जानकारी कितनी है। इसके तहत अस्पताल के कर्मचारियों का इंटरव्यू भी लिया गया। बताया कि लेबर रूम में तैनात कर्मचारियों का इंटरव्यू काफी अच्छा रहा। कहा कि इंटरव्यू के स्तर पर स्टाफ को और मेहनत की आवश्यकता है। जानकारी दी कि अस्पताल की जो कमियां थीं, उसे अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह को बता दी गई है तथा उसे सुधारने को कहा गया है। बताया कि फिलहाल अधीक्षक की अगुवाई में यहां अच्छा कार्य हुआ है। जब उनसे अस्पताल की कमियों के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दिया जाएगा जहां वह अस्पताल की कमियों व अच्छाईयों को देखते हुए इसके लिए नम्बर का निर्धारण करेंगे। बताया कि टीम में उनके साथ डाॅ मिथिलेश रस्तोगी जो मऊ में अस्पताल मैनेजर हैं भी शामिल रहे। कायाकल्प के तहत सीएचसी सीयर की सुविधाओं को परखने के बाद चिकित्सकों की टीम शाम 5 बजे वापस लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *