प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे को गेंद खेलना महंगा पड़ा, शिक्षिका के डंडे बरसाने से बच्चा हुआ अचेत

बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय नरला में कक्षा 4 में पढ़ने वाले लगभग 9 वर्षीय बच्चे को गेंद खेलना उस समय महंगा पड़ गया जब उस विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षामित्र ने बच्चे पर जमकर डंडे बरसाया जिससे बच्चा बेहोश हो गया। इसकी शिकायत बच्चे की माँ ने सम्बंधित थाना व एसपी पोर्टल पर किया। पोर्टल पर की गई शिकायत पर उभांव पुलिस को घटना की जांच के लिए निर्देशित किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार माल्दा निवासिनी प्रतिमा गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक पोर्टल पर की गई शिकायत के अनुसार उनका लड़का सर्वेश गुप्ता प्राथमिक विद्यालय नरला में कक्षा 4 में पढ़ता है। बीते 21 फरवरी को वह पढ़ने गया था । इसी बीच गेंद खेलने लगा। यह देख विद्यालय में नियुक्त शिक्षामित्र रूमा सिंह ने बच्चे के पीठ जमकर डंडे बरसाया जिससे वह जमीन पर गिर गया। बच्चे की माँ का कहना है कि चोटिल बच्चा जब घर पहुँचा तो अचेत होकर गिर गया। और  शिक्षिका के मारने की बात को अपनी माँ से बताया। बच्चे के पीठ पर लाल- लाल चोट के निशान देख बच्चे की माँ आवाक हो गयी। और चोटिल बच्चे का इलाज कराने के बाद सिकन्दरपुर थाने में तहरीर दी और पोर्टल पर एसपी से शिकायत की। मामला उभांव थाना में होने पर बलिया पुलिस द्वारा उभांव थाना प्रभारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *