गांव के बच्चों संग मनाई रंगीन और मिठास भरी दीपावली, उभांव पुलिस की पहल !



बिल्थरारोड / दीपों के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर आज उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सराहनीय पहल की।
थाना क्षेत्र के कुण्डैल ग्राम स्थित मुसहर बस्ती में जाकर पुलिसकर्मियों ने बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
इस दौरान बच्चों में मिठाई, मोमबत्तियाँ, दीये और पटाखे वितरित किए गए। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर पुलिस टीम भी गदगद हो उठी।
थाना प्रभारी संजय शुक्ल ने कहा कि “पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियाँ बाँटना भी हमारा दायित्व है।”
दीपावली के इस अवसर पर मुसहर बस्ती में उभांव पुलिस की यह पहल मानवता और सामाजिक सद्भाव का सुंदर उदाहरण बनी।
बस्ती के लोगों ने भी इस नेक कार्य के लिए पुलिस टीम का आभार जताया।
