आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं मोहर्रम त्योहार -एसडीएम



बिल्थरारोड । मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय की अध्यक्षता में मुस्लिम बन्धुओ के साथ शांति समिति की बैठक की। क्षेत्र में इस बार 65 स्थानों से ताजिया निकली जाएगी। एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करना होगा। इस दौरान शाहपुर अफगा, फरसाटार , पिपरौली बड़ागांव, पडसरा , नरही, बिठुआ, अवाये , चौकिया आदि गांव के ताजियेदारो ने चौक पर अतिक्रमण करने, बिजली के तार लटकने और रास्ते पर गन्दगी की समस्या को बताया। वही स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने रामलीला मैदान स्थित पोखरे की गिरी हुए चारदीवारी को जोड़वाने व रास्ते के गड्ढे की समस्या बताया। एसडीएम द्वारा सम्बंधित विभाग को सभी समस्याओ का निराकरण करने के लिए निर्देश दिया गया। वही इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने कहा कि मुस्लिम बन्धुओ से मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपील किया। उन्होंने कहा कि ताजिये का जुलूस समय से कर्बला में दफन करें। इस मौके पर तहसीलदार निखिल शुक्ला , नायब तहसीलदार दीपक सिंह, ब्लाक से मृत्युंजय राय, अमानुलहक अब्बासी , खालिद जहीर, मोहम्मद रजा, राशीद कमाल पाशा, सभासद नीलेश दीपू, सभासद सद्दाम, सभासद परवेज हमजा गुड्डू ,शाहिद इलियास, सोनू, सभासद नय्यर आदि सहित सभी विभाग के कर्मचारी मौजुद रहे।
