महिला से मारपीट और अभद्रता करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर उभांव थाने में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव में एक महिला से मारपीट और अभद्रता करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर उभांव थाने में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पीड़िता ने बताया कि ग्राम प्रधान ने उसे मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी के एवज में शौचालय की सफाई करने को कहा। महिला ने काम तो कर दिया, लेकिन बार-बार मांगने पर भी उसे पैसे नहीं मिले। इस पर उसने तहसील और थाने में शिकायत की। किन्तु कही सुनवाई नही हुई।
शिकायती पत्र के अनुसार 10 अक्टूबर को शाम 3:30 बजे प्रधान अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। उसने शिकायत वापस लेने की धमकी दी। आरोप है कि प्रधान ने महिला के बाल पकड़कर घसीटा और उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया। महिला जब बचने के लिए घर में भागी, तो आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। यह सब पीड़िता की बेटी के सामने हुआ। स्थानीय लोगों के जमा होने पर आरोपी भाग निकले।पीड़िता ने कई बार थाने और तहसील में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में उसने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के निर्देश पर उभांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सूरज पटेल द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *