बिल्थरारोड बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड। बिजली विभाग के एसडीओ राजेन्द्र कुमार और अवर अभियंता अवधेश कुमार के नेतृत्व में नगर में बिजली चोरी चेकिंग के दौरान नगर में अफरा तफरी का माहौल रहा। नगर के बीबीडी मार्केट में बिजली चोरी करने पर प्रवीण नारायण गुप्त पुत्र सूर्यकुमार गुप्त के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम 135 के अंतर्गत मुकदमा उभांव थाना में पंजीकृत कराया है। दिए गए तहरीर में उल्लेख किया गया है कि में केबिल के अतिरिक्त दो केबिल के माध्यम से 26 किलोवाट बिजली की चोरी अवैध रूप से की जा रही थी। बिजली चोरी करने पर एसडीओ और जेई द्वारा बिजली चोरी अधिनियम 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है । बिजली विभाग की इस करवाई से बिजली चोरी करने वालो में हड़कम्प मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *