पिकअप के जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौत ! एक घायल

उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव के समीप एक पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि सिकन्दरपुर के चकिया निवासी श्रीनिवास (35 वर्ष) व उमेश यादव (35 वर्ष) बाइक से मधुबन की तरफ से आ रहे थे। जब वह उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत श्रीनिवास को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने दूसरे घायल उमेश यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे उमेश के परिजनों ने उसको इलाज के लिए आजमगढ़ लेते गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *