बलिया के फजिल अहमद को जन अधिकार पार्टी (लो.)को केंद्रीय संसदीय बोर्ड का सचिव बनाया गया!

बेल्थरा रोड (बलिया): जन अधिकार पार्टी (लो.) के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का बलिया के फजील अहमद को सचिव बनाया गया है। जो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी ताकत झोंकेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। फजील अहमद बलिया जनपद के बेल्थरारोड तहसील के बिठुआ गांव की मूल निवासी है। वे जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय महासचिव है। मिशन 2024 के तहत पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड में दूसरे नंबर पर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें अध्यक्ष, सचिव के बाद 11 सदस्य और 11 लोकसभा प्रभारी बनाए गए हैं। फजील अहमद को बिहार के पूर्णिया और कटिहार लोकसभा का प्रभारी भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *