अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ और महान कवि थे, उनका समृद्द भारत बनाने का सपना पूरा हो रहा है- जगदम्बिका पाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री


बिल्थरारोड। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी के जनशताब्दी समारोह के अवसर पर बुधवार को पूर्वमंत्री छट्ठू राम के संयोजकत्व में नगर के राधिका मैरेज हाल में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने अटल जी कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि अटल जी ने सदन में कहा था कि सत्ता रहेगा, नही रहेगा, पार्टिया आएगी जायेगी किन्तु देश का ध्रुवीकरण नही होना चाहिए,ये देश रहना चाहिए, देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए। कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का सपना भारत को विश्व गुरु बनाने का था, उसको साकार करने का काम अटल जी ने किया। उसके बाद अटल जी के विचारों को आत्मसात कर प्रधानमंत्री मोदी जी देश को विश्व गुरु बनाने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि अटल जी ने मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था से आज हमारा देश अर्थव्यवस्था में जापान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर हो गया है। कहा कि ढाई साल में जर्मनी को भी पछाड़ेंगे। अटल जी भारत के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने गांवो को जोड़ने व विकास करने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना और देश के महानगरों को जोड़ने के लिए नेशनल हाईवे बनाने का काम किया।उन्होंने एसआईआर पर भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश का बालिक हर व्यक्ति मतदाता बनेगा किन्तु रोहंगिया व बंगलादेशी मतदाता नही बनेगा। कहा कि अटल जी के सिद्धांतों पर चलकर हमारी सरकार ने विभिन्न योजनाओं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। हर व्यक्ति को योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष देवरिया अन्तर्यामी सिंह ने अटल जी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कुशल राजनीतिक के साथ ही महान कवि थे। उनकी कविता खालिस्तान न मांगो यारो पूरा हिन्दुस्तान हमारा है कहते हुए कहा कि वे महान देशभक्त थे। इस मौके पर पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा, पूर्व सांसद बब्बन राजभर,पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया, भाजपा नेत्री रीना राव,मण्डल अध्यक्ष सीयर दिलीप सिंह, मण्डल बेल्थरारोड अध्यक्ष अरुण तिवारी, बिट्टू सिंह, पंकज मिश्र, सूर्यप्रकाश सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, सुशीला भारती, मनोरमा सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व संचालन दिनेश राजभर ने किया।
