डीएवी इन्टर कालेज बिल्थरारोड के प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर ने जनपदीय रैली में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले स्काउट और गाइड्स को पदक प्रदान किया

बिल्थरारोड। नगर के डी ए वी इंटर कालेज, बिल्थरा रोड की टीम के जिले में प्रथम स्थान लाने पर विद्यालय परिवार द्वारा टीम के प्रतिभागियों को सम्मानित किया । जिले में प्रथम स्थान लाने के बाद विद्यालय की टीम मंडलीय रैली में प्रतिभाग करेगी।  प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर ने जनपदीय रैली में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले स्काउट और गाइड्स को पदक प्रदान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमर नाथ मौर्य , पूर्व प्रधानाचार्य रमेश कुमार, शिव शंकर प्रसाद कुसुमाकर , विनय कुमार , सिद्धार्थ कुमार, राम कुंवर प्रसाद आदि  प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *