नवजीवन इंग्लिश स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न

बिल्थरारोड /नवजीवन इंग्लिश स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार व नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय के सभी कक्षाओं में टाप थ्री में रहने वर्णों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।


नवजीवन इंग्लिश स्कूल में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तहसीलदार व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय की प्रिंसिपल ग्रेसी जान के साथ अपनी अपनी कक्षाओं में अव्वल स्थान पाने वाले छात्र एवं छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी के साथ उन बच्चों के माता-पिता को भी अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में कक्षा 11 सी के आदर्श पटेल, दुर्गेश प्रजापति, अर्पिता चौरसिया, कक्षा 11 पीसीएम के अंचल, अंशू तिवारी, रीतू गुप्ता, कक्षा 1 1 पीसीबी के रानी यादव, जेबा, वैष्णवी जायसवाल, उज्मा जावेद, कक्षा 9 बी की साक्षी यादव, अंशू मौर्या, मनीषा यादव, कक्षा 9 ए की दिव्या वर्मा, साक्षी मौर्या, आकांक्षा सिंह, रिषु गुप्ता, कक्षा 8 बी की अराध्या गुप्ता, विराट सिंह, प्रियल गुप्ता, कक्षा 8 ए के प्रियांशु कुमार, अर्शिया जाबी, मो0 आदिल रिजवान ।

नीलेश दीपू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *