बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर रही प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर

बिल्थरारोड। सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के घोषणा के विरोध में प्रदेश के कई शहरों में युवकों द्वारा किये गए ट्रेन और बस में आगजनी तथा सरकारी संपत्ति का तोड़फोड़ करने के बाद एसडीएम राजेश गुप्ता और इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह रविवार को पूरी तरह मुस्तैद रहे। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेशन व नगर के चप्पे – चप्पे पर पैनी नजर बनाए रहे। उपजिलाधिकारी और इंस्पेक्टर दलबल के साथ स्टेशन पर ट्रेनों के आने- जाने के समय अराजक तत्वों पैनी नजर बनाए हुए यात्रियों से असुविधाओं और अन्य किसी प्रकार की परेशानियों और सन्दिग्धो के बारे में जानकारी लेते दिखे। और बे वजह स्टेशन पर घूम रहे लोगो को स्टेशन से हटाया।ट्रेनों के गूँजरने के बाद एसडीएम और इस्पेक्टर पुलिस बल के साथ वापस चले गए। इस दौरान चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल, कांस्टेबल, अंकुर वर्मा, प्रदीप मद्धेशिया सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *