उभांव थाना क्षेत्र आये दिन चोरी, छिनैती की हो रही घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में आये दिन चोरी, छिनैती की घटना थमने का नाम नही ले रहा है। नए वर्ष में एक सप्ताह के अन्दर दूसरी घटना घटित हो गयी है। जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सन्देह की घेरे में आ गयी है। और चोरों , बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहें है। क्षेत्र के पशुहारी गांव में स्थित एक मोबाइल टावर से डेढ़ लाख रुपये की 22 बैटरियां चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। राजपुर निवासी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि उनके इंडस टावर से चोरों ने 4 जनवरी की रात को टावर के पास लगी जाली को तोड़कर 22 बैटरियां चुरा लीं। बैटरियों की कुल कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में दिलीप ने उभांव पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर 6 जनवरी को मामला दर्ज किया गया।
उभांव पुलिस ने दिलीप कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलिया पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की तलाश के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। 1 जनवरी को हुई लूट की घटना में एक युवक से 70 हजार रुपये छीन लिए गए थे। युवक ट्रेन से उतरकर पैदल अपने ससुराल जा रहा था, तभी असलहे के बल पर बदमाशों ने उसे लूट लिया। इसके बाद अब 4 जनवरी को बैटरी चोरी की घटना से स्थानीय निवासियों को आक्रोश व्याप्त है। आये दिन चोरी, छिनैती की हो रही घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है।

