भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के बेल्थरारोड पहुँचने पर लोगो के जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्ति मय हो उठा।



बिल्थरारोड।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-रसड़ा ज़िला (संघ दृष्टि से) की श्री राम जन्मभूमि पूजित अक्षत वितरण महा अभियान के क्रम में रविवार को एक विराट एवम् भव्य श्री राम जी की शोभा यात्रा श्रीनाथ जी मंदिर रसड़ा से निकाली गई शोभायात्रा के बेलथरारोड पहुँचने लोगो जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्ति मय हो उठा। यात्रा मे सबसे आगे श्री राम दरबार की झांकी चल रही थी और इनके पीछे सैकड़ों की संख्या में चारपहिया वाहन यात्रा में रहे। रामभक्त व स्वयंसेवक भगवा अंगवस्त्र लपेटे हुए हाथों में केसरिया ध्वज ले कर जय श्री राम के उदघोष करते हुए उत्साहित दिखे।शोभा यात्रा में को देख रहे हिंदू समाज के बीच 550 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद बन रहे प्रभु राम के मंदिर को अपनी आँखों से देखने का अलग ही उत्साह दिखा। कई स्थानों पर स्वागत करते हुए हिंदू जनमानस के बीच भावुक पल भी देखने को मिला।यात्रा का उद्देश्य ये था कि जो पूजित अक्षत श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी से अभिमंत्रित हो कर आया है उस पूजित अक्षत को ज़िले हर खंड तक पहुँचाया जा सके ताकि ज़िले के हर हिंदू परिवार तक हमारे कार्यकर्ता बंधु पूजित अक्षत एवम् श्री राम जी के चित्र को पहुँचा कर ये आमंत्रण दे सकें की आप 22 जनवरी को प्रभु के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद आप प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु अयोध्या आयें।यात्रा का स्वागत रास्ते में कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा आरती कर के किया गया तो कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर के जय श्री राम का उद्घोष किया गया। समस्त यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।इस यात्रा के बीच विशेष रूप से समस्त रामभक्तों के वाहन एवम् पदयात्रा कर रहे भक्त बहुत अनुशासित दिखे। इतने विराट शोभा यात्रा के संचालन से आम जनमानस को आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। इस यात्रा में संत चरण शिवानन्द गिरि जी, कौशलेंद्र गिरि जी एवम् मौनी बाबा जी खैरा मठाधीश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज़िला प्रचारक अनुज जी,ज़िला कार्यवाह सतीश जी,सह ज़िला कार्यवाह वेद प्रकाश जी, ज़िला प्रचार प्रमुख डॉ आलोक गिरि,डॉ प्रेम प्रकाश जी ,नीतेश सिंह, राजीव सिंह चंदेल, कौशल गुप्ता,व ढेरों की संख्या में विचार परिवार के कार्यकर्ता भाग लिये। उक्त कार्यक्रम की सूचना ज़िला प्रचार प्रमुख व इस अभियान के संयोजक डॉ आलोक गिरि ने दिया।
