राष्ट्रगान गाने,बंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे बच्चों से लगवाने पर प्रधानाध्यापिका को प्रबन्धक ने दी सस्पेंड करने की धमकी

पीड़ित प्रधानाध्यापिका
पीड़ित द्वारा दिया गया शिकायती पत्र

बिल्थरारोड। लगभग 4 वर्ष बाद एक बार फिर मोहम्मद अली मेमोरियल ट्रस्ट सीयर बिल्थरारोड द्वारा संचालित एक विद्यालय में बन्देमातरम और भारत माता की जय बोलने को लेकर सम्बंधित विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापिका को खरी खोटी सुनाते हुए सस्पेंड करने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का शिकायती पत्र विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनु श्रीवास्तव द्वारा लिखित रूप से प्रबन्धक और इसकी प्रति खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह को दी गयी है। पीड़ित प्रधानाध्यापिका ने कहा कि अगर प्रबन्धक पर करवाई नही होती है तो हम आगे भी जाऊँगी। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली मेमोरियल ट्रस्ट सीयर बिल्थरारोड द्वारा संचालित निस्वा स्कूल बासपार बहोरवा बिल्थरारोड की प्रधानाध्यापिका रेनू श्रीवास्तव ने दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार को मेरे द्वारा विद्यालय के बच्चों के साथ प्रभात फेरी निकली गयी जिसमे बंदेमातरम , भारत माता की जय के नारे लगवाए गए साथ ही राष्ट्रगान भी गाया गया। तथा स्कूल में भारत माता की फोटो लगाई गई थी। कुछ देर बाद पहुँचे विद्यालय के प्रबन्धक ने आकर कहा कि तुम मेरे आदेश के राष्ट्रगान, बंदेमातरम, भारत माता की जय के नारे बच्चों से क्यो लगवाए। साथ ही प्रबन्धक ने भारत माता की फोटो भी हटवाने के लिए कहा और स्वयं हटा दिया तथा जमकर डॉट पिलाई और कहा कि संजय पाण्डेय से तुम्हारा बुरा हश्र होगा। इसको लेकर मेरे द्वारा कहा गया कि विभाग के निर्देशानुसार यह किया गया है। इसकी लिखित शिकायती पत्र पीड़ित प्रधानाध्यापिका रेनू श्रीवास्तव द्वारा प्रबन्धक व इसकी प्रति खण्ड शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रबन्धक द्वारा इस बात पर माफी नही मांगी जाती है तो हम आगे भी जाऊँगी। ज्ञात हो कि पूर्व में भी इस ट्रस्ट द्वारा संचालित जीएम ए एम इण्टर कालेज में भी 2018 में भी बन्देमातरम बोलने को लेकर बवाल हुआ था। फिर एक बार बंदेमातरम और राष्ट्रगान , भारत माता की जय बोलने पर विद्यालय प्रबन्धक द्वारा प्रधानाध्यापिका को डांटने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *