सेंट जेवियर्स स्कूल में ताइक्वान्डो खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनकलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में 65 खिलाड़ियों ने पाई सफलता!

यू०पी० ताइक्वान्डो संघ के तत्वावधान में दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को बलिया जिला ताइक्वान्डो संघ के नेतृत्व में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
इस प्रमोशन टेस्ट में कुल 90 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें से 65 खिलाड़ियों ने सफलता पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण कर अगली बेल्ट के लिए अपनी योग्यता साबित की।
आज आयोजित इस टेस्ट के परीक्षक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित रहे, जिनके निर्देशन में परीक्षा पूरी पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान सेंट जेवियर्स स्कूल के चेयरमैन श्री जे. आर. मिश्रा, प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा, वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातिमा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही ताइक्वान्डो प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय रेफरी उदित राज गुप्ता, खेल प्रशिक्षक रूपांजलि राय एवं गजेंद्र सिंह, एनसीसी प्रभारी रवि प्रकाश, स्काउट मास्टर अब्दुल मजीद, बब्लू राजेवर, अरविंद गुप्ता, अरुण यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं स्टाफ भी मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन से खिलाड़ियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *