दुष्कर्म के वांछित आरोपी को सिकन्दरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार !

सिकन्दरपुर (बलिया), 23 मई।
जनपद बलिया के थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को मुखबिर की सूचना पर नगरा मोड़ से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अ.नि. नरेश कुमार मलिक व टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 6:55 बजे आरोपी सौरभ यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी कठौड़ा, थाना सिकन्दरपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 149/25 धारा 64/351(3) BNS के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
अ.नि. नरेश कुमार मलिक, कांस्टेबल दिलीप कुमार व कांस्टेबल रविशंकर पटेल।
