स्काउट–गाइड शिविर बना जीवन निर्माण की पाठशाला, छात्रों की प्रतिभा देख गदगद हुए बीडीओ


सेंट जेवियर्स स्कूल, बिल्थरारोड में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सीयर ब्लॉक के बीडीओ फैसल आलम ने फीता काटकर किया। शिविर के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, रचनात्मकता और जीवन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
छात्रों की टीम ने रिदम कश्यप के नेतृत्व में मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। बीडीओ फैसल आलम ने छात्रों द्वारा तैयार की गई हैंडमेड कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए कहा कि इन बच्चों में मौलिक सोच और आत्मनिर्भर बनने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने कहा कि स्काउट–गाइड जैसे प्रशिक्षण जीवन में सफलता की मजबूत नींव रखते हैं।
विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्र ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को अनुशासन, राष्ट्रसेवा, टीमवर्क और विपरीत परिस्थितियों में साहस के साथ आगे बढ़ने की व्यवहारिक शिक्षा दी गई।
डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र एवं प्रिंसिपल श्रीमती शिला मिश्र ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथि स्काउट–गाइड बलिया के ट्रेनिंग काउंसलर नफील अख्तर आज़ाद और एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा, स्काउट–गाइड स्कूल ट्रेनर अब्दुल माजिद, कैंप इंचार्ज रवि प्रकाश, आकाश कुमार, कुमारी नीति, तनवीर, अफरोज आलम, मनोज तिवारी, आशीष राय, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश सर, बबलू राजेवर तथा एनसीसी प्रभारी रवि प्रकाश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *