खूब उड़े गुलाल ! बिल्थरारोड मद्धेशिया समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

बिल्थरारोड/ नगर पंचायत मद्धेशिया वैश्य सभा के बैनर तले रविवार की शाम लगन मैरेज हाॅल में समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी वशिष्ठ प्रसाद गुप्ता और संचालन वरिष्ठ पत्रकार विजय मद्धेशिया ने किया। इस दौरान देर रात तक पारंपरिक होली गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा। समारोह में डा. सोमनाथ सर्राफ, पूर्व चेयरमैन डा. हरिप्रकाश गुप्ता, डीआरयूसीसी सदस्य देवेंद्र गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, बैजनाथ प्रसाद साहू, सुभाषचंद्र मद्धेशिया, पूर्व सभासद विजय बहादुर मौर्य, गोपाल प्रसाद गुप्ता, भरत जायसवाल, सुरेंद्र गिरी मौजूद रहे। जिन्हें नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
समारोह में मौजूद पत्रकार शिवकुमार हेमकर, अशोक जायसवाल, विजय मद्धेशिया, अरविंद यादव, नीलेश मद्धेशिया दीपू, रविंद्र राजभर, अमरनाथ गुप्ता, धीरज मद्धेशिया, हरीलाल को भी नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। समारोह को सफल बनाने में मृत्युंजय गुप्ता, चंदन मद्धेशिया,संजय मिन्टू, शिवमंगल विक्की, धन्नू मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया, अमित जायसवाल, राममनोहर गांधी, आलोक गुप्ता, रजनीश पांडेय, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, सुनील साहनी, पंकज मोदी का सराहनीय योगदान रहा।
समारोह में पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, डा. अरविंद गुप्ता, विपिन बिहारी पांडेय, मनोज प्यारे, अरुण कुमार पप्पू, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, कृष्णा मद्धेशिया, आलोक गुप्ता, माखन मद्धेशिया, अशोक जी, अनूप जायसवाल, डीके मद्धेशिया समेत अनेक नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *